TRR Updates एक ऐसा डिजिटल स्पेस है जहाँ आप सीख सकते हैं, प्रेरित हो सकते हैं और अपने जीवन में सुधार ला सकते हैं।
हमारा मिशन है कि हर व्यक्ति यहाँ आए और न सिर्फ जानकारी पाए बल्कि अपने लक्ष्य और सपनों की ओर बढ़ने की प्रेरणा भी ले।
🔗 सोशल / चैनल कनेक्शन
🎬 YouTube Channel: 🔴 The Rainbow Rohit
📸 Instagram: 📷 @TheRainbowRohit
क्या है PET और क्या हैं इसके फायदे, यहां से जानिए कंप्लीट
डिटेल्स :
UPSSSC की परीक्षाओं में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC ने इसके लिए 25 मई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है जो 21 जून 2021 तक जारी रहेगी। इसके अलावा यदि किसी अभ्यर्थी से आवेदन फॉर्म में कोई गलती होती है या कोई वैध जानकारी छूट जाती है तो ऐसे उम्मीदवारों को 28 जून 2021 तक अपने फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया है। इसके जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
आखिर है क्या PET की परीक्षा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने PET यानी प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस परीक्षा की खास यह है कि अब तक यूपीएसएसएससी में असफल होने वाले उम्मीदवारों को किसी दूसरे एग्जाम में आवेदन करने के लिए पूरा बायोडाटा देने की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन अब इस नई प्रक्रिया के तहत PET में रजिस्ट्रेशन होने के बाद ऐसा नहीं करना होगा। इसके अलावा इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र की वैधता तीन वर्षों तक मान्य रहेगी।
जानिए PET परीक्षा का पूरा सिलेबस
UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली PET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किन विषयों की तैयारी करनी है। यहां उसकी पूरी जानकारी दी गई है।
भारतीय इतिहास भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन भूगोल भारतीय अर्थव्यवस्था भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन सामान्य विज्ञान प्रारम्भिक अंकगणित सामान्य हिन्दी सामान्य अंग्रेजी तर्क एवं तर्कशक्ति सामयिकी सामान्य जागरूकता अपठित गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से आयोजित की जाने वाली परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी विषयों को शामिल किया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी होगा। पीईटी की परीक्षा 100 अंकों की होगी और दो घंटे के अंदर इसको करना होगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है। विभिन्न विभागों की विशिष्ट जरूरतों व सेवा नियमावलियों के प्रावधानों के हिसाब से ही पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानयानी किNational Institute of Electronics & Information Technology(NIELIT) देश में डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने के लिए एक प्रतिष्ठित संस्था है। इसका एक मात्रा उद्देश्य देश की कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ाना मात्रा है। NIELIT को पहलेDOEACC Society(Department of Electronics Accreditation of Computer Courses) के नाम से जानते थे। A Level, B Level, CCC जैसे कोर्सों की तरह ही O Level कोर्स भी NIELIT के द्वारा ही कराया जाता है।ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स की मान्यता किसी विश्वविद्यालय द्वारा कराये गए CS डिप्लोमा के बराबर ही होती है। ओ लेवल कोर्स का पाठ्यक्रम 01 वर्ष का होता है। जिसकी पढ़ाई प्रक्रिया सेमेस्टर सिस्टम के तरह ही होती है।O Level कोर्स में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के फाउंडेशन सिलेबस की जानकारी दी जाती है। हम अपने इस लेख में बताएँगे कि क्या होता है ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स डिटेल्स के बारे में कि ओ लेवल सर्टिफिकेट, ओ लेवल कोर्स सिलेबस तथा ओ लेवल कोर्स फीस क्या है।
ओ लेवल क्या होता है ?
ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स NIELIT द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक डिप्लोमा कोर्स है। यह ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन वर्ष में दो बार लिया जाता है, जिसका आयोजन जुलाई तथा जनवरी में किया जाता है। कोई भी शिक्षार्थी जो 10+2 की योग्यता रखता है या फिर I.T.I. (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट) का सर्टिफिकेट रखता हो इस कोर्स में प्रवेश ले सकता है। इस कोर्स को करने के बाद अभ्यर्थी A लेवल कोर्स करने के लिए पत्र हो जाता है। A लेवल कोर्स कंप्यूटर अनुप्रयोगों में एडवांस डिप्लोमा के बराबर समझा जाता है।
ओ लेवल कोर्स एडमिशन प्रक्रिया
10+2 या फिर आई० टी० आई० उत्तीर्ण अभ्यर्थी ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन के पात्र होतें हैं। O लेवल कोर्स में आवेदन करने के लिए 2 प्रक्रियाएं हैं, आप या तो किसी संस्थान जो राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अंतर्गत रजिस्टर्ड हो, में जाकर एडमिशन ले सकते हैं या फिर NIELIT की वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। ओ लेवल कोर्स करने के लिए अगर आप किसी इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेते है तो रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट आदि कार्य संस्थान करवाता है, जिसके लिए वो शुल्क भी लेते हैं। संस्थान से ओ लेवल कोर्स करने पर आपको क्लासेज एवं पाठ्यक्रम के सभी पहलुओं का ध्यान इंस्टिट्यूट ही रखता है।
अगर आप ओ लेवल कोर्स में डायरेक्ट अप्लाई करने जा रहें हैं तो अपने आप से पहले सवाल क्र ले की क्या आप ओ लेवल के पाठ्यक्रम को बिना किसी अध्यापक के मदद के समझ लेंगे। अगर आप ऐसा करने में सक्षम है तो आप ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स घर बैठकर बहुत कम फीस में, जो कि दोनों सेमेस्टरों को लगाकर लगभग3 से 4 हजार रुपयेपड़ेगी, कर सकते हैं।
ओ लेवल कोर्स फीस
अगर आप ओ लेवल कोर्स में डायरेक्ट अप्लाई करने जा रहें हैं तो अपने आप से पहले सवाल क्र ले की क्या आप ओ लेवल के पाठ्यक्रम को बिना किसी अध्यापक के मदद के समझ लेंगे। अगर आप ऐसा करने में सक्षम है तो आप ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स घर बैठकर बहुत कम फीस में, जो कि दोनों सेमेस्टरों को लगाकर लगभग3 से 4 हजार रुपयेपड़ेगी, कर सकते हैं।
ओ लेवल कोर्स परीक्षा प्रणाली
O लेवल कोर्स की परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार कराया जाता है। आप जिस भी परीक्षा सत्र के लिए आवेदन करते हैं उस सत्र के जनवरी या फिर जुलाई के महीने में आपकी द्वितीय शनिवार से परीक्षा शुरू हो जाती है। प्रथम पेपर के बाद आपके बचे हुए तीनो पेपर लगातार अगले दिनों में हो जायँगे, आप एक दिन में दो पेपर देने के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको पेपर देने के लिए अप्लाई करते समय प्रत्येक पेपर के लिए परीक्षा फीस भी देनी होती है जिसे आप नाइलेट (NIELIT) की वेबसाइट में देख सकते हैं। परीक्षा पास करने के बाद ही आप प्रैक्टिकल परीक्षा तथा साक्षात्कार (viva) के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्नो का उत्तर देता है जिसका प्रश्नपत्र 2 भागों में विभाजित होता है प्रथम भाग में 40 तथा द्वितीय भाग में 60 प्रश्न होते हैं। परीक्षा प्रणाली के लिए पाठ्यक्रम के लिए दिए गए विवरणपत्र के examination pattern शीर्षक को देख सकते हैं।
ओ लेवल प्रवेश पत्र
O लेवल कोर्स की परीक्षा का आयोजन संस्थान स्तर में कराया जाता है जिसका जिसके लिए परीक्षार्थी परीक्षा के लिए अप्लाई करते समय अपने सहूलियत के अनुसार चुन सकता है। परीक्षा शुल्क जमा करने के पश्चात् कुछ ही समय बाद नीलिट (NIELIT) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होता है।
ओ लेवल कोर्स रिजल्ट
परीक्षा के आयोजन के 2 महीने बाद ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का परिणाम नीलिट (NIELIT) की वेबसाइट पर दे दिया जाता है जंहा से अभ्यर्थी उसे देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन किसी संस्थान के माध्यम से किया था अपना परिणाम संसथान से भी मांग सकते हैं। परिणाम की गणना अभ्यर्थी द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर होगी। परिणाम ग्रेड के प्रकार में दिए जायँगे। 50 % से कम अंक लेन वाले अभ्यर्थी को अनुत्तीर्ण समझा जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें की परिणाम में प्रैक्टिकल के अंको को नहीं जोड़ा जाता है लेकिन O लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं उत्तीर्ण करना एवं प्रोजेक्ट को खत्म करना आवश्यक है।
O level कोर्स करने के फायदे (Benifit of o level course)
आपको तो यह पता चल गया कि O level course kya hota hai अब मैं आगे आपको बताऊंगा की O level course ke fayde क्या है।
अगर आप कोई ऐसी नौकरी कर रहे हैं या करना चाहते हैं जिसमें कि आप से आपका कंप्यूटर का बेसिक सटिफिकेट मांगा जाता है तो उसमें आप अपने O level course की सर्टिफिकेट को दिखा सकते हैं।
अगर कोई ऐसी वैकेंसी निकलती है जिसने की आप से डिप्लोमा या फिर एडवांस डिप्लोमा के सर्टिफिकेट मांगा जाता है तो उस जगह पर आप A level certificate या फिर O level certificate को दिखा सकते हैं।
O level कोर्स करने के बाद नौकरी
अगर आप O level course करने के बाद कोई नौकरी करना चाहते हैं तो नीचे मैंने कुछ के बारे में बताया है जहां आप इसको उसके बाद नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।