UPSSSC PET EXAM 2021: क्या है PET और क्या हैं इसके फायदे, यहां से जानिए कंप्लीट डिटेल्स

क्या है PET और क्या हैं इसके फायदे, यहां से जानिए कंप्लीट


डिटेल्स :

  UPSSSC की परीक्षाओं में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट  http://upsssc.gov.in/   पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC ने इसके लिए 25 मई से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है जो 21 जून 2021 तक जारी रहेगी। इसके अलावा यदि किसी अभ्यर्थी से आवेदन फॉर्म में कोई गलती होती है या कोई वैध जानकारी छूट जाती है तो ऐसे उम्मीदवारों को 28 जून 2021 तक अपने फॉर्म में सुधार करने का मौका दिया गया है। इसके जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। पीईटी स्कोर के आधार पर अलग-अलग भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।


आखिर है क्या PET की परीक्षा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने PET यानी प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाना है। इस परीक्षा की खास यह है कि अब तक यूपीएसएसएससी में असफल होने वाले उम्मीदवारों को किसी दूसरे एग्जाम में आवेदन करने के लिए पूरा बायोडाटा देने की आवश्यकता पड़ती थी लेकिन अब इस नई प्रक्रिया के तहत PET में रजिस्ट्रेशन होने के बाद ऐसा नहीं करना होगा। इसके अलावा इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को दिए जाने वाले प्रमाणपत्र की वैधता तीन वर्षों तक मान्य रहेगी।
 
जानिए PET परीक्षा का पूरा सिलेबस

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली PET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किन विषयों की तैयारी करनी है। यहां उसकी पूरी जानकारी दी गई है।

भारतीय इतिहास
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
भूगोल
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन
सामान्य विज्ञान
प्रारम्भिक अंकगणित
सामान्य हिन्दी
सामान्य अंग्रेजी
तर्क एवं तर्कशक्ति
सामयिकी
सामान्य जागरूकता
अपठित गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण
ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण
तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की तरफ से आयोजित की जाने वाली परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इसमें सभी विषयों को शामिल किया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी होगा। पीईटी की परीक्षा 100 अंकों की होगी और दो घंटे के अंदर इसको करना होगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था की गई है। विभिन्न विभागों की विशिष्ट जरूरतों व सेवा नियमावलियों के प्रावधानों के हिसाब से ही पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। 
 

BY ROHIT


No comments:

Post a Comment