ओ लेवल के बारे में

 

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या है ? What Is O Level


 राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान यानी कि National Institute of Electronics & Information Technology (NIELIT) देश में डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने के लिए एक प्रतिष्ठित संस्था है। इसका एक मात्रा उद्देश्य देश की कंप्यूटर साक्षरता को बढ़ाना मात्रा है। NIELIT को पहले DOEACC Society (Department of Electronics Accreditation of Computer Courses) के नाम से जानते थे। A Level, B Level, CCC जैसे कोर्सों की तरह ही O Level कोर्स भी NIELIT के द्वारा ही कराया जाता है। ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स की मान्यता किसी विश्वविद्यालय द्वारा कराये गए CS डिप्लोमा के बराबर ही होती है। ओ लेवल कोर्स का पाठ्यक्रम 01 वर्ष का होता है। जिसकी पढ़ाई प्रक्रिया सेमेस्टर सिस्टम के तरह ही होती है। O Level कोर्स में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के फाउंडेशन सिलेबस की जानकारी दी जाती है। हम अपने इस लेख में बताएँगे कि क्या होता है ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स डिटेल्स के बारे में कि ओ लेवल सर्टिफिकेट, ओ लेवल कोर्स सिलेबस तथा ओ लेवल कोर्स फीस क्या है।

 

ओ लेवल क्या होता है ?

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स NIELIT द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक डिप्लोमा कोर्स है। यह ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन वर्ष में दो बार लिया जाता है, जिसका आयोजन जुलाई तथा जनवरी में किया जाता है। कोई भी शिक्षार्थी जो 10+2 की योग्यता रखता है या फिर I.T.I. (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट) का सर्टिफिकेट रखता हो इस कोर्स में प्रवेश ले सकता है। इस कोर्स को करने के बाद अभ्यर्थी A लेवल कोर्स करने के लिए पत्र हो जाता है। A लेवल कोर्स कंप्यूटर अनुप्रयोगों में एडवांस डिप्लोमा के बराबर समझा जाता है।

ओ लेवल कोर्स एडमिशन प्रक्रिया

10+2 या फिर आई० टी० आई० उत्तीर्ण अभ्यर्थी ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन के पात्र होतें हैं। O लेवल कोर्स में आवेदन करने के लिए 2 प्रक्रियाएं हैं, आप या तो किसी संस्थान जो राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अंतर्गत रजिस्टर्ड हो, में जाकर एडमिशन ले सकते हैं या फिर NIELIT की वेबसाइट पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। ओ लेवल कोर्स करने के लिए अगर आप किसी इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेते है तो रजिस्ट्रेशन, फीस पेमेंट आदि कार्य संस्थान करवाता है, जिसके लिए वो शुल्क भी लेते हैं। संस्थान से ओ लेवल कोर्स करने पर आपको क्लासेज एवं पाठ्यक्रम के सभी पहलुओं का ध्यान इंस्टिट्यूट ही रखता है।

आधिकारिक वेबसाइट : nielit.gov.in 

ओ लेवल कोर्स फीस

अगर आप ओ लेवल कोर्स में डायरेक्ट अप्लाई करने जा रहें हैं तो अपने आप से पहले सवाल क्र ले की क्या आप ओ लेवल के पाठ्यक्रम को बिना किसी अध्यापक के मदद के समझ लेंगे। अगर आप ऐसा करने में सक्षम है तो आप ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स घर बैठकर बहुत कम फीस में, जो कि दोनों सेमेस्टरों को लगाकर लगभग 3 से 4 हजार रुपये पड़ेगी, कर सकते हैं।

ओ लेवल कोर्स फीस

अगर आप ओ लेवल कोर्स में डायरेक्ट अप्लाई करने जा रहें हैं तो अपने आप से पहले सवाल क्र ले की क्या आप ओ लेवल के पाठ्यक्रम को बिना किसी अध्यापक के मदद के समझ लेंगे। अगर आप ऐसा करने में सक्षम है तो आप ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स घर बैठकर बहुत कम फीस में, जो कि दोनों सेमेस्टरों को लगाकर लगभग 3 से 4 हजार रुपये पड़ेगी, कर सकते हैं।

ओ लेवल कोर्स परीक्षा प्रणाली

O लेवल कोर्स की परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार कराया जाता है। आप जिस भी परीक्षा सत्र के लिए आवेदन करते हैं उस सत्र के जनवरी या फिर जुलाई के महीने में आपकी द्वितीय शनिवार से परीक्षा शुरू हो जाती है। प्रथम पेपर के बाद आपके बचे हुए तीनो पेपर लगातार अगले दिनों में हो जायँगे, आप एक दिन में दो पेपर देने के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको पेपर देने के लिए अप्लाई करते समय प्रत्येक पेपर के लिए परीक्षा फीस भी देनी होती है जिसे आप नाइलेट (NIELIT) की  वेबसाइट में देख सकते हैं। परीक्षा पास करने के बाद ही आप प्रैक्टिकल परीक्षा तथा साक्षात्कार (viva) के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षार्थी परीक्षा में वैकल्पिक प्रश्नो का उत्तर देता है जिसका प्रश्नपत्र 2 भागों में विभाजित होता है प्रथम भाग में 40 तथा द्वितीय भाग में 60 प्रश्न  होते हैं। परीक्षा प्रणाली के लिए  पाठ्यक्रम के लिए दिए गए विवरणपत्र के examination pattern शीर्षक को देख सकते हैं।

ओ लेवल प्रवेश पत्र

O लेवल कोर्स की परीक्षा का आयोजन संस्थान स्तर में कराया जाता है जिसका जिसके लिए परीक्षार्थी परीक्षा के लिए अप्लाई करते समय अपने सहूलियत के अनुसार चुन सकता है। परीक्षा शुल्क जमा करने के पश्चात् कुछ ही समय बाद नीलिट (NIELIT) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध हो जाते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होता है।

ओ लेवल कोर्स रिजल्ट

परीक्षा के आयोजन के 2 महीने बाद ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का परिणाम नीलिट (NIELIT) की वेबसाइट पर दे दिया जाता है जंहा से अभ्यर्थी उसे देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन किसी संस्थान के माध्यम से किया था अपना परिणाम संसथान से भी मांग सकते हैं।  परिणाम की गणना अभ्यर्थी द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर होगी। परिणाम ग्रेड के प्रकार में दिए जायँगे। 50 % से कम अंक लेन वाले अभ्यर्थी को अनुत्तीर्ण समझा जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें की परिणाम में प्रैक्टिकल के अंको को नहीं जोड़ा जाता है लेकिन O लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं उत्तीर्ण करना एवं प्रोजेक्ट को खत्म करना आवश्यक है।

O level कोर्स करने के फायदे (Benifit of o level course)

आपको तो यह पता चल गया कि O level course kya hota hai अब मैं आगे आपको बताऊंगा की O level course ke fayde क्या है।

अगर आप कोई ऐसी नौकरी कर रहे हैं या करना चाहते हैं जिसमें कि आप से आपका कंप्यूटर का बेसिक सटिफिकेट मांगा जाता है तो उसमें आप अपने O level course की सर्टिफिकेट को दिखा सकते हैं।

अगर कोई ऐसी वैकेंसी निकलती है जिसने की आप से डिप्लोमा या  फिर एडवांस डिप्लोमा के सर्टिफिकेट मांगा जाता है तो उस जगह पर आप A level certificate या फिर O level certificate को दिखा सकते हैं।

O level कोर्स करने के बाद नौकरी

अगर आप O level course करने के बाद कोई नौकरी करना चाहते हैं तो नीचे मैंने कुछ के बारे में बताया है जहां आप इसको उसके बाद नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  • Programmer Assistant
  • Junior Programmer
  • Computer Operator
  • Junior Programmer
  • It Lab Assistant 

 

 FOLLOW ON YOUTUBE FOR MORE UPDATE

 

 

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment