नाटो और रूस में अगर सीधी लड़ाई होगी तो तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है. नाटो देश मिलकर रूस पर हमला बोल सकते हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा है कि नाटो (NATO) और रूस के बीच अगर पहली झड़प भी होती है तो यह दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) की ओर ले जाएगी. नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन अपनी एक इंच जमीन के लिए भी लड़ेगा.
जो बाइडेन ने यह भी जोर देकर कहा है कि नाटो की सेनाएं यूक्रेन (Ukraine) में रूस (Russia) के खिलाफ नहीं उतरेंगी. जो बाइडेन ने इशारा कर दिया है कि सारी जंग यूक्रेन को अकेले ही लड़नी है. यही वजह है कि 17वें दिन भी दोनों देशों के बीच जंग खत्म नहीं हुई है.
नाटो-रूस का भिड़ंत का मतलब विश्व युद्ध
जो बाइडेन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं. नाटो की जमीनों की हम हिफाजत करेंगे. हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ जंग नहीं लड़ेंगे. रूस और नाटो के बीच हुई लड़ाई का सीधा मतलब होगा विश्व युद्ध. हमें यह रोकना होगा.'

No comments:
Post a Comment